Vastu Plants : धन का नाश करते हैं ये पौधे, घर से तुरंत उखाड़कर फेंक दें!

Vastu Plants : हर कोई अपने घर में या बगीचे में पेड़ पौधे लगता है और इससे घर की सुंदरता बढ़ जाती है। व्यक्ति घर में अलग-अलग तरह के पौधे लगाता है जो फूलों वाले भी होते हैं और कुछ बिना फूलों वाली भी होते हैं। देखा जाए तो वास्तु शास्त्र के अनुसार भी पेड़ पौधे लगाना अच्छा माना गया है।

इन्हें लगाने से घर का माहौल सुख शांति से भरा और खुशहाल रहता है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी है जो गरीबी लेकर आते हैं और परेशानियों से घर को भर देते हैं। इन्हें लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा पौधे लगाते समय दिशा और जगह की जानकारी भी होनी चाहिए।

कांटेदार पौधे

अगर घर के आगे या पीछे कांटेदार के कैक्टस वाले पौधे लगाए जाए तो इससे शत्रु को पराजय मिलती है। इससे शत्रु के धन का नाश होता है। इसके अलावा अग्निकोण में लगाए गए गूलर, बरगद, पीपल, पाकर के पेड़ से मृत्यु के समान कष्ट मिलता है। दक्षिण दिशा में पाकड़ और कांटेदार पेड़ होने से घर में रोग और मुकदमे में हार होती है।

गूलर

गूलर का पेड़ दक्षिण दिशा में लगाने से लाभ मिलता है। लेकिन घर की पश्चिम दिशा में बरगद और आम का पेड़ लगाने सेसरकारी मामले, घर की महिलाओं और बच्चों को परेशानी और चोरी होने की संभावना रहती है।

पीपल

अगर घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में डर और गरीबी आती है। जबकि घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ लगा होना आपके लिए लाभदायक है। इसके साथ ही अग्निकोण में अनार का पेड़ भी शुभ माना गया है।

तुलसी

वास्तु के अनुसार नींबू और गूलर का पेड़ आंखों की बीमारी देता है। तुलसी का पौधा घर में हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा की तरफ ही लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से भयानक परेशानी हो सकती है।

फलदार पौधे

घर के पीछे या दक्षिण दिशा में फलदार पौधा लगाना शुभ माना गया है लेकिन उत्तर और पूर्व दिशा में फलदार पौधे लगाने से संतान को पीड़ा हो सकती है। अगर फलहीन पेड़ की छाया घर पर दोपहर बाद पड़े तो रोग और आपात कष्ट आते हैं।