Rahu Ke Upay : इन 6 उपायों से दूर होगी गरीबी, जानें – कैसे चमकेगी किस्मत!

Rahu Ke Upay : हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार राहु को एक आभासी ग्रह माना गया है ना कि वह सच में कोई ग्रह है। बल्कि राहु मुख्य नौ ग्रहों में से एक हैं। शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में राहु शुभ और अशुभ हो सकता है और यह व्यक्ति के भाग्य को कंट्रोल करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा के उत्तरी नोड में राहु का वास है। राहु ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में काफी परेशानी, देरी और गलतियां पैदा कर देता है।

इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ या नकारात्मक होता है तो वह उस इंसान पर बुरा असर डालता है और उसके जीवन को बर्बाद कर देता है। इतना ही नहीं बल्कि राहु की बुरी दशा से इंसान के होने वाले सभी काम रुक जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में भी राहु का दोष है तो ज्योतिषशास्त्र में इसे दूर करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। हम आपको कुछ उपाय हो के बारे में बता रहे हैं….

राहु को शांत करने के उपाय :

  1. अगर आप शनिवार के दिन किसी धार्मिक स्थान, मंदिर या बूढ़े व्यक्ति को काला कपड़ा दान करते हैं तो इससे राहु दोष दूर होता है।
  2. शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने से सभी धर्मों की बुरी नजर समाप्त हो जाती है। अगर आप रोज शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं तो राहु काल की बुरी दशा आप से हट जाती है।
  3. राहु के बुरे प्रभाव दूर करने के लिए कई तरह के रत्न भी प्रयोग में लिए जाते हैं, जिनमे हेनोसाइट और कैट्स आई को प्रमुख माना गया है। इन रत्नो को शुभ मुहूर्त में धारण करना चाहिए।
  4. हाथ में ताम्बे का कड़ा पहनने और राहु मंत्र का जाप करने से भी फायदा मिलता है।
  5. इसके अलावा मंदिर जाना, भगवान विष्णु की पूजा करना, सूर्यदेव को जल अर्पण करना और गायत्री मंत्र के जाप से भी राहु दोष दूर होता है।
  6. इसके साथ ही खुद को फिट और तंदुरुस्त रखे। स्वस्थ भोजन, व्यायाम और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है।