Pitru Paksha : इन चीजों की करें पितृ पक्ष में खरीददारी, खुश होकर पितृ देते है आशीर्वाद….

Pitru Paksha : सावन और भाद्रपद का महीना समाप्त होने के बाद अभी पितृपक्ष शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का एक अलग महत्व माना जाता है जो इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। पितृपक्ष में लोग अपने पितरों को खुश करने के लिए कई प्रकार के यत्न करते रहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं।

देखा जाए तो पितृपक्ष को अशुभ माना जाता है और इस समय कोई भी खरीदारी नहीं की जाती है। लेकिन कुछ सामान ऐसे होते हैं जिन्हें पितृपक्ष में खरीदने से हमारे पितृ खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। आइये जानते है इन चीजों के बारे में…..

काले तिल : पितृ पक्ष के समय आपको काले तिल खरीद कर लाना चाहिए और इन्हें दान करना चाहिए। पितृपक्ष में काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है और इससे आपके पितृ भी प्रसन्न होंगे।

जौ : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ को सोने का दर्जा दिया गया है। पितृ पक्ष के समय जौ खरीदना और उसका दान करना शुभ बताया गया है। जौ का दान करने से पितृ खुश होते है और ऐसा माना जाता है कि जौ का दान करने से घर में धन की आवक बढ़ती है।

नए वस्त्र : पितृ पक्ष के समय नए वस्त्र खरीद कर ब्राह्मणों को दान करने चाहिए। ब्राह्मणों को नए वस्त्र दान करने से हमारे पितृ खुश होते हैं और हमें हमेशा सुखी रहने का आशीर्वाद देते हैं।

चमेली का तेल : शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में चमेली का तेल पितरों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ अपने वंशजो की सुख शांति का ध्यान रखते हैं।

चावल : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल को चांदी का रूप भी माना जाता है। इसलिए पितृपक्ष के समय चावल खरीदने और उनका दान करने से पितृ प्रसन्न होकर आपके घर में धन की वृद्धि करते हैं।

सफेद फूल : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि पितरों को सफेद फूल बेहद प्रिय होते हैं। इस समय सफेद फूल खरीद कर पितरों को अर्पित करने चाहिए जिससे वह खुश होते हैं। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।