Vastu Tips : क्या आपके घर में हमेशा रहता है क्‍लेश? जानें- न‍िदान के उपाय….

Vastu Tips : हर किसी के परिवार में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा होता रहता है और इससे घर का माहौल तनावपूर्ण बन जाता है। लेकिन समय पर इसे नहीं सुलझाया गया तो यह ज्यादा बढ़ जाता है और रिश्ता टूटने की बात आ जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में लड़ाई झगड़ा होना या कलह का कारण अक्सर वास्तु दोष होता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में घर में झगड़े के कारण को ज्योतिषीय दोष भी बताया गया है। आइये जानते है इससे छुटकारा पाने के कुछ उपाय….

वास्तु दोष से बचने के उपाय

  • घर में कभी भी ताजमहल की तस्वीर या प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए।
  • बेडरूम में शीशा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां पर सोते समय कम हो उसमें ना दिखाई दे।
  • घर की रसोई उत्तर पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
  • घर के मैन दरवाजे पर हैंड पंप पेड़ या फिर मंदिर की छाया पड़ना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसी चीजों को हटवा देना चाहिए।
  • घर में डूबती नाव, त्रिशूल, भाले, मां दूर्गा की तस्वीर जिस पर शेर का मुंह खुला हो, जंगली जानवर आदि की तस्वीर रखने से बचें।

ज्योतिषीय दोष के उपाय :

  • शादी से पहले लड़के और लड़की की कुंडली का मिलान कर लेना चाहिए।
  • अशुभ ग्रहों के दोष को समाप्त करने के लिए पूजा पाठ करना चाहिए।
  • 7 अशोक के पत्तों को पूजा घर में रखें और इनके सूखने के बाद हटाकर नए पत्ते रखने चाहिए। पुराने पत्तों को पीपल के पेड़ में अर्पित कर दें।
  • घर में शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए पहली रोटी के 4 बराबर टुकड़े कर गाय, काले कुत्ते, कौए को खिलाये और एक टुकड़ा चौराहे पर रखना चाहिए।
  • पौछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक मिलाएं, हर रोज माता पार्वती, गणेश जी, हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
  • चंद्र ग्रह के दोष के कारण होने वाले लड़ाई झगड़े से बचने के लिए सोमवार को गाय का कच्चा दूध बबूल के पेड़ में चढ़ाये।