Vastu Tips : पूजा घर से जल्दी हटा लीजिए ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल!

Astro : घर में वास्तु दोष होने के कारण आपको कई प्रकार के नुकसान उठाने पड़ते हैं और इस कारण हमारे घर की सुख शांति भी चली जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज रखने के लिए एक सही जगह होती है और अगर उस हिसाब से कोई चीज ना रखी जाए तो हर काम उल्टा ही होता है। वास्तु दोष होने से घर में नेगेटिविटी आती है, लड़ाई झगड़े होते हैं और बीमारियां घेर लेती है व लोगों की तरक्की रुक जाती है।

इसी तरह मकान में मंदिर और पूजा घर एक महत्वपूर्ण स्थान होता है जहां देवी देवता का वास होता है। लेकिन देवी-देवता के स्थान में अगर कोई छोटी सी भी गलती कर दी जाए तो सब काम बिगड़ जाते हैं। घर के मंदिर में कुछ ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जिससे हमें नुकसान होता है या घर की बुरी दशा आ जाती है। आइए आपको बताते है कि घर के मंदिर में ऐसी कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो बुरा प्रभाव डालती हैं?

घर की सुख-शांति छीन लेंगी ये चीजें

• घर में मंदिर होने से सकारात्मकता तो आती ही है लेकिन अगर मंदिर में कुछ चीजें अगर गलत रखी हो तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए पूजा घर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में आपको पता होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में कुछ चीजों को रखने के लिए मना किया गया है।
• वास्तु के अनुसार घर में किसी भी देवी देवता की रौद्र रूप वाली तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में लड़ाई झगड़े और अशांति बनी रहती है।
• कभी भी घर में भगवान की खंडित तस्वीर या मूर्ति ना रखे। हमेशा अच्छी और सुंदर तस्वीरें ही रखे।
• इसके साथ ही पूजा घर में किसी एक देवी-देवता की एक से अधिक तस्वीर या एक से अधिक शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए।
• कभी भी देवी-देवताओं के चित्र या तस्वीर एक दूसरे के आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए।