RuPay Credit Card : अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान!

Credit Card Facility : अब तक आपने सिर्फ UPI पेमेंट ऐप से अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके ट्रांजेक्शन किये होंगे। लेकिन अब इसका दायरा बढ़ चुका है एवं आने वाले टाइम में यह और भी बढ़ने वाला है। अब आप अपने SBI एवं ICICI बैंक द्वारा जारी किये गए Rupay credit card को BHIM ऐप से लिंक कर सकते हैं एवं इसकी सहायता से किराना अथवा परचून की दुकान पर UPI QR Code को स्कैन करके अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Rupay credit card के इस्तेमाल के क्या लाभ हैं। SBI और ICICI बैंक के Rupay credit card के ज़रिये ग्राहक UPI लेनदेन कर सकते हैं। अब इन दोनों ही बैंकों के ग्राहक अपने Rupay credit card को UPI ऐप से लिंक कर सकते हैं और इससे ट्राजैक्शन कर सकते हैं। इसी के साथ इन दोनों बैंकों के ग्राहक अब अपने Rupay credit card को BHIM ऍप पर भी लिंक कर सकते हैं।

BHIM ऐप पर अब तक 11 बैंकों के Rupay credit card

जानकारी के लिए बता दें कि BHIM ऐप पर अब तक 11 बैंकों के Rupay credit card को लिंक किया जा सकता है। Rupay credit card से आप बिल्कुल उसी तरह UPI पेमेंट कर सकेंगे, जैसे कि आप अपने बैंक अकाउंट से करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rupay Credit Card on UPI की सुविधा की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। अब आप अपने पाद के दुकान पर QR code स्कैन करके क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि Rupay Credit Card के जरिए आप सिर्फ Merchant UPI QR Code को स्कैन करके ही पेमेंट कर सकते हैं। आप इससे P2P पेमेंट नहीं कर सकते। BHIM के अतिरिक्त गूगल पे, पेटीएम एवं फोनपे जैसे कुछ चुनिंदा UPI ऐप्स पर कुछ बैंकों के Rupay Credit Card लाइव हो चुके हैं।