Friday, July 5, 2024
Spirituality

Sawan 2023 : सोमवारी में ये राशि वाले जरुर करें ये उपाय, धन की नहीं रहेगी कमी….

Sawan 2023 : सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है और भगवान शिव के भक्त गण इस महीने में उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इसी तरह से हर सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है।

इसलिए सोमवार को लोग भगवान शिव के लिए व्रत रखते है और पूजा व अनुष्ठान करते हैं। भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और सभी संकट दूर होते हैं। लेकिन लोगों को अपनी राशि के अनुसार सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए ताकि उनकी सभी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो और भगवान शिव का आशीर्वाद उन पर बना रहे। आइए आपको बताते हैं कि किस राशि के जातक को क्या उपाय करने चाहिए?

• मेष राशि : मेष राशि के जातकों को सोमवार के दिन घर के मुख्य दरवाज़े पर सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। इस दीपक में दो काली कुंजा डालने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

• वृषभ राशि : सोमवार को वृषभ राशि के व्यक्ति को नदी या तालाब या सरोवर के पास जाकर रात को घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

• मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को सोमवार के दिन घर या ऑफिस में सफेद आंकड़ा श्वेतार्क गणपति की स्थापना करनी चाहिए।

• कर्क राशि : सोमवार के दिन त्रिकोण झंडा ऊँचे बांस के डंडे से बांधकर रखना चाहिए। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

• सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों को जल में दूध, दही और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान नहीं होगा और धन की आवक बढ़ेगी।

• कन्या राशि : सोमवार के दिन एकाक्षी नारियल बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे घर में धन की बरसात होगी।

• तुला राशि : सोमवार के दिन सफ्टिक श्रीयंत्र का लॉकेट गले में धारण करें। जिससे धन संबंधी परेशानी दूर हो गया और पैसा आएगा।

• वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को सोमवार के दिन 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। जिससे आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर होगी।

• धनु राशि : सोमवार को शिव जी की पूजा के साथ ही केले का पेड़ भी घर में लगाना चाहिए। रोजाना शिवजी की पूजा करने से धन की आवक बढ़ती है।

• मकर राशि : सोमवार के दिन घर के ईशान कोण में आकड़ा लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाने से धन की बरसात होगी।

• कुंभ राशि : सोमवार के दिन भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए।

• मीन राशि : इन्हे सोमवार को अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए। इनके रोजाना पूजा करने से धन संबंधी समस्या दूर होगी।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।