Vastu Tips : रसोई घर में रखें इन बातों का खास ध्यान, भूलकर भी ना करें ये गलती!

Vastu Tips : हर घर के रसोई घर में तवा जरूर होता है जिस पर रोटी बनाई जाती है। लेकिन कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि तवे को कैसे साफ करना चाहिए और किस तरह से रखना चाहिए? आज हम आपके रसोई घर की इस खास चीज से जुड़ी वास्तु शास्त्र के कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इसके बारे में आपको ध्यान होना जरूरी है वरना वास्तु दोष लगा सकता है। आइये यह जानते हैं कि तवे को लेकर आपको क्या सावधानी बरतना जरूरी है?

जब भी हम रसोई घर में खाना बनाते हैं तो इसके भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन हमें जरूर करना चाहिए और इसी तरह के वास्तु टिप्स तवे से जुड़े हुए होते है। अगर हम इन छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो हमें किसी चीज की परेशानी नहीं होती है।

इसी तरह अगर आपने चौँके में तवे को सही से रखा है तो ये लाभ देगा। इसके साथ ही खाना बनाने के बाद आपको तवे को ऐसे ही नहीं छोड़ना चाहिए इससे घर के मुखिया की तबीयत बिगड़ सकती है।

इसके अलावा तवे को खाना बनाने के बाद इसे धोकर और सूखाकर ही रखना चाहिए। कभी भी झूठा तवा गैस पर ना छोड़े और रात को झूठे बर्तन रखने से भी बुरा फल मिलता है।

जब सुबह खाना बनाने के लिए तवे को गैस पर रखें यो इस पर पहले नमक डालें जिससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। नमक को जलाने से घर में अन्न व धन की कमी नहीं होती है।

इसके साथ ही कभी भी खाना बनाने के बाद तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। उल्टा रखा तवा घर में संकट लेकर आता है। उल्टा तवा रखने से आपको कई परेशानियों और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही ये बात भी जरूर ध्यान रखें कि गर्म तवे पर कभी भी पानी ना डालें। ऐसा करने से जो आवाज आती है वह अशुभ मानी जाती है और आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का कारण बनती है।