Vastu Tips : चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, बस घर में रखें ये 5 चीजें…

Vastu Tips : कई लोग ऐसे होते हैं जो कड़ी मेहनत करते रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती है। इस तरह के लोग काफी मेहनत के बाद भी पैसों के लिए दर बदर भटकते रहते हैं। हर कोई अपना जीवन खुशी से बिताना चाहता है लेकिन वास्तु दोष के कारण यह सम्भव नहीं हो पाता है।

इसलिए अगर आपके घर का वास्तु ठीक नहीं है तो घर में सुख शांति नहीं होगी और पैसों की भी हमेशा कमी रहेगी। आज हम आपको ऐसे पांच खास चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर में रखते हैं तो आपके पास पैसों की कभी कमी नहीं होगी।

आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा

दरअसल आपको अपना घर वास्तु के हिसाब से ही बनवाना चाहिए और उसे सजाते वक्त भी वास्तु का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है। जिससे आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है और व्यापार व नौकरी में भी तरक्की होती है।

घर में रखनी चाहिए ये 5 चीजें :

  • माँ लक्ष्मी के चरण
  • तुलसी का पौधा
  • मोरपंख
  • चांदी का हाथी
  • स्वास्तिक चिह्न दरअसल घर में इन पांच चीजों को रखने से हमेशा पैसा आता रहता है। घर में मां लक्ष्मी के पवित्र पद चिन्ह रखने से पैसों की आवक बढ़ती है और कभी गरीबी नहीं आती है। इसी तरह तुलसी का पौधा घर में रखने से हमेशा पैसों की आवक बनी रहती है।

वहीं मोर पंख माता लक्ष्मी और इंद्रदेव को भी प्रिय होता है जिसे भी घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती। अगर हम घर में चांदी का हाथी रखते हैं तो राहु और केतु की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती। इससे नौकरी और बिजनेस में हमेशा तरक्की बनी रहती है। इसी तरह स्वास्तिक का चिह्न भी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का प्रतीक है। जिससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।