Bad Habit Effect : ये बुरी आदतों से बर्बाद हो जाता है इंसान! जीवन हो जाता हैं नर्क से भी बदतर…

Bad Habit Effect : हिंदू धर्म में कई सारे ग्रंथ और पुराण है जिनमें कई सारी बातें बताई गई है। इनमे से ही एक गरुड़ पुराण भी है जिसमें भगवान विष्णु ने व्यक्ति के विचारों और उनकी आदतों के बारे में बताया है। इसमें कुछ ऐसी आदते भी बताई गई है जिनसे व्यक्ति अपना जीवन खुद ही बर्बाद कर लेता है।

कुछ ऐसी गंदी आदतें होती है जो इंसान के पतन का कारण बन जाती है। इसी प्रकार कुछ लोग अधिक धन का संग्रह कर कर नहीं रख पाते हैं और माता लक्ष्मी उनसे कुछ समय बाद नाराज हो जाती है और वह फिर से अपनी पुरानी स्थिति में आ जाते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि भगवान विष्णु ने गरुड़ पुराण में ऐसी कौन सी आदत है बताई है जो व्यक्ति के विनाश का कारण बन जाती हैं। इन आदतों के कारण ही उसे जीवन में भी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

काम से भागना

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग काम करने से दूर भागते हैं या आलसी होते हैं उनके पास माता लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसके साथ ही जो इंसान काम करने से अपना जी चुराते हैं या काम के दर से दूर-दूर भागते हैं वह हमेशा गरीबी में जीवन गुजारते हैं।

देर तक सोना

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति रात को लेट सोता है और सुबह फिर जल्दी नहीं उठ पाता है तो ऐसे इंसान को भी जीवन भर समस्याएं ही रहती है। अगर आप सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो आपके सारे काम जल्दी समाप्त हो जाते हैं और शरीर भी ऊर्जावान बना रहता है। इसलिए आपको जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए और देर तक नहीं सोना चाहिए।

रात में झूठे बर्तन छोड़ना

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात को खाना खाने के बाद बर्तनों को कभी भी झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से गृह दोष का कारण बन जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो जाती है। जिस कारण से घर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा होती है।

साफ-सफाई ना रखना

विष्णु भगवान ने गरुड़ पुराण में यह भी बताया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर की साफ सफाई नहीं रखता है और उसे हमेशा गंदा ही रखता है तो माता लक्ष्मी उससे नाराज हो जाती है। अगर किसी इंसान का घर स्वच्छ नहीं रहेगा तो माँ लक्ष्मी घर की चौखट से नाराज होकर चली जाती है।इसलिए हमेशा आपको साफ कपड़े पहनने चाहिए और हमेशा घर को स्वच्छ रखना चाहिए।