Video : बच्चे ने महज 700 रुपये में Anand Mahindra से मांगी Thar- आनंद बोले- “हम कंगाल हो जाएंगे…

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) एक जाने-माने उद्योगपति है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट या वीडियो (Video) डालते रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख लोगों का दिल खुश हो गया। यह वीडियो तो प्यारा था ही मगर आनंद महिंद्रा के रिप्लाई ने इस वीडियो (Video) को और ज्यादा मजेदार बना दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? और आनंद महिंद्रा ने वीडियो पर ऐसा क्या मजेदार कमेंट किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

700 रूपए में खरीदना चाहता है महिंद्रा थार

दरअसल यह वीडियो (Video) नोएडा के रहने वाले चीकू नाम के एक बच्चे की है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक बच्चे की प्यारी वीडियो (Video) सामने आई है। इस वीडियो में चीकू नाम का क्यूट बच्चा अपने पिता के साथ बातचीत करता दिखाई देता है। बातचीत के दौरान चीकू अपने पिता से यह कहता है कि वह ₹700 में महिंद्रा थार खरीदेगा।

वह कहता है कि ₹700 में ही महिंद्रा था देती है। हम ₹700 देकर अपने घर थार ले आएंगे। अब आनंद महिंद्रा ने खुद अपने ऑफिशल एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ ऐसा कहा जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि उस बच्चे के बात पर आनंद महिंद्रा का क्या रिएक्शन था।

आनंद महिंद्रा का रिएक्शन

अब इस वीडियो को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया। विडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे मित्र @soonitara ने मुझे यह कहते हुए विडियो भेजा, “मुझे चीकू बहुत पसंद है!” इसलिए मैंने इंस्टा (@cheekuthenoidakid) पर उनके कुछ पोस्ट देखे और अब मैं भी उनसे प्यार करता हूं।

मेरी एकमात्र समस्या यह है कि अगर हमने उसके दावे को मान्य कर दिया और थार को 700 रूपए में बेच दिया, तो हम बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे…”। आनंद महिंद्रा की इस मजेदार कमेंट के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोग दें रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया

यह वीडियो जुलाई के महीने में चीकू नमक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। चीकू का अकाउंट उसके पिता संभालते हैं। यह वीडियो जुलाई में पोस्ट किया गया। जिसे अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।