Vastu Dosh : बाथरूम में रखे ये छोटी सी चीज, वास्तु दोष तुरंत होगा दूर! जानें-

Vastu Dosh : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर हमें किसी काम में सफलता चाहिए या घर में पैसों की कमी है या फिर कोई समस्या है तो ये वास्तु दोष के कारण हो सकता है। हमारे घर में वास्तु दोष चीजों को सही से न रखने या फिर किसी अन्य कारण से भी हो सकता है जिसके बारे में हमें जरूर पता होना चाहिए। कई बार वास्तु दोष के कारण हमारे बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बाथरूम या शौचालय में वास्तु दोष है तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में कई परेशानी आती है। इससे परिवार का माहौल भी बिगड़ा हुआ रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके उपाय भी बताये गए है जो काफी आसान है। वास्तु शास्त्र के इन उपायों से आप बाथरूम में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

बाथरूम में रखें इनमें से कोई एक चीज

  • अपने बाथरूम में एक कटोरी में खड़ा नमक रखें और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। लेकिन इसे हर महीने बदलते रहे।
  • उसके अलावा बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना भी अच्छा माना जाता है। नीले रंग की बाल्टी रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। नीला रंग खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।
  • कभी भी बाथरुम में गहरे रंग के टाइल्स ना लगवा कर हल्के रंग के टाइल्स ही लगवाएँ।
  • इसके अलावा बाथरूम में रखे बाल्टी या टब हमेशा पानी से भरा होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बाथरूम में रखा बर्तन खाली है तो इससे वास्तु दोष पैदा होता है। इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान :
  • कभी बाथरूम का दरवाजा खुला ना रखें।
  • बाथरूम के नल से पानी टपकता हुआ ना रहे। या फिर खराब नाल बाथरूम में नहीं होना चाहिए।
  • बाथरूम के उत्तर या पूर्व दिशा की ओर शीशा लगाना चाहिए।
  • बाथरूम में तांबे की कोई वस्तु न रखें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम की उत्तर दिशा में शावर लगाना चाहिए क्योंकि यह जल की दिशा होती है।
  • बाथरूम को गीला ना रखें और गीले कपड़े नहीं छोड़े।
  • हर सप्ताह बाथरूम की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।