TV Direction : घर के इस दिशा में लगाएं टीवी, परिवार में आने लगेगी खुशहाली! जानें-

TV Direction : जब भी हम घर में कोई सामान लाते है तो उसे वास्तु के हिसाब से ही रखना शुभ होता है। अगर हम नई लाई हुई चीज को वास्तु के हिसाब से रखेंगे तो घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।

आजकल मनोरंजन की दुनिया में हर घर में TV होना आम बात है और TV के बिना तो आजकल किसी घर की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। लोग अगर घर में TV लेकर आते है तो उसे अपनी सहूलियत के हिसाब से रखते है लेकिन वास्तु के हिसाब से ये सही नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार TV किस दिशा में लगाना चाहिए?

दक्षिण-पूर्व दिशा

आपको बता दें कि लिविंग रूम के दक्षिण पूर्व दिशा में TV रखना शुभ माना जाता है। लिविंग रूम की इस दिशा में TV लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है वह लड़ाई झगड़ा नहीं होता। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दक्षिण दिशा

जिस तरह से घर में हर चीज रखने की एक दिशा होती है उसी प्रकार ही घर में टीवी रखने की भी एक शुभ दशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टीवी लगाने की दिशा ऐसी जगह होनी चाहिए जिससे टीवी देखने वाला की चेहरा दक्षिण दिशा की तरफ हो। ऐसा करने से भी घर का वास्तु अच्छा रहता है और खुशहाली बनी रहती हैं।

बेडरूम

लेकिन कई लोग आजकल अपने बेडरूम में अलग टीवी लगवाते हैं जो कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। फिर भी अगर आप बेडरूम में टीवी लगाना चाहते हैं तो इसे दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो घर में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

प्रवेश द्वार

कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने को प्रवेश द्वार के सामने ही टीवी लगवा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के प्रवेश द्वार के सामने टीवी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।