Janmashtami : लड्डू गोपाल को पसंद है ये चीजें, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें इनकी खरीददारी

Janmashtami : आपको पता ही होगा कि हर साल की तरह इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आएगा। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को शुरू होकर 7 सितंबर को समाप्त होगी। इस बार कुछ लोग 6 सितंबर को तो कुछ लोग 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने वाले है।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको जन्माष्टमी पर जरूर खरीद कर घर लानी चाहिए। ये 5 चीजें भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिय है और इन्हें खरीदने से आपके ऊपर भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। आइये जानते है इनके बारे में…..

बांसुरी : ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बांसुरी खरीदने स्वागत घर की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और कोई भी अन्य दुविधा घर पर नहीं आती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चांदी या लकड़ी की छोटी सी बांसुरी खरीद कर लड्डू गोपाल को जरुर चढ़ाएं। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें।

मोरपंख : वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपँख घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और इसे घर में रखने से सुख शांति बनी रहती है। मोर पंख घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते हैं। इसके अलावा मोर पंख लाने से घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होता और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

माखन : भगवान श्री कृष्ण को गायों और मक्खन से काफी प्रेम है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के लिए बाजार से मक्खन खरीद करना है या घर पर ही इसे तैयार करें और उन्हें भोग लगाए।

प्रतिमा : इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपको गए और बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लाकर भी घर पर रखनी चाहिए। इस प्रतिमा को मंदिर या घर के ईशान कोण में रखने से श्री कृष्णा खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है। इससे संतान प्राप्ति और भाग्य में वृद्धि होती है।

वैजयंती माला : अगर आप जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला खरीद कर घर लाते हैं तो आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। ऐसा बताया जाता है कि वैजयंती माला में माता लक्ष्मी का वास होता है।