Vastu Tips : अगर घर में रखेंगे इस तरह से बर्तन, तो कभी नहीं आएगी Negativity….

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताये गए है जो हमारी जिंदगी से जुड़े हुए हैं। अगर हम इन वास्तु नियमों का सही से पालन करते हैं तो हमारे घर में कई सारी चीज बदल सकती हैं। अगर इन वास्तु नियमों का हम सही से पालन नहीं करते हैं तो हमारे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं और घर में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक हानि होने की संभावना भी है। इसी तरह रसोई में बर्तन रखने के लिए भी वास्तु के नियम बताये गए है।

ऐसा कई बार होता है कि हम बर्तन धोने के बाद उसे सूखने के लिए उल्टा रख देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में बर्तनों को उल्टा रखना शुभ नहीं बताया गया है। बर्तनों को उल्टा रखने से वास्तु दोष की आशंका रहती है। इसलिए इसे दूर करने के लिए क्या करना चाहिए, वो हम आपको बताने जा रहे है।

तवे को ना रखें उल्टा

हम रसोई में जिस तवे पर खाना बनाते हैं कभी भी उसे उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कड़ाई को ना रखें उल्टा

जिस कढ़ाई में आप सब्जी बनाते हैं या कोई सामान तलते हैं या पकवान बनाते है, उसे कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।

तवे और कड़ाई को गंदा ना छोड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे और कढ़ाई को काम में लेने के बाद तुरंत ही धोकर रख देना चाहिए। उसे कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

इस दिशा में रखें बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार तांबे, स्टील और पीतल के बर्तनों को रसायन में पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से आप वास्तु दोष से बच सकते है। इससे कभी घर में नकारात्मकता नहीं आती है।