Vastu Tips : नमक के ये उपाय चमकाएंगे भाग्य, आज ही कर लें ये काम….

Vastu Tips : हर भारतीय रसोई में नमक का इस्तेमाल तो होता ही रहता है। चाहे घर में कोई भी पकवान बन रहा हो उसमें नमक का इस्तेमाल तो जरूर किया जाता है चाहे थोड़ा हो या कम। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारिक उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपका भाग्य चमक सकता है। नमक के इन उपायों को करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती है। आइये जानते है इनके बारे में….

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो कांच के बर्तन में नमक भरकर उसके सिरहाने रख देना चाहिए। हर सप्ताह ऐसा करने से व्यक्ति की बीमारी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से व्यक्ति को बुरी नजर से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। अगर आपके बच्चे को भी किसी की नजर बार-बार लगती है तो उसे पानी में नमक डालकर नहलाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा।

अगर आपके घर में लड़ाई झगड़ा होता रहता है या नकारात्मकता आती है तो कांच के बर्तन में नमक भरकर बाथरूम में रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

अगर आपके घर में पैसों की परेशानी है तो पौछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक डालकर पौछा लगाना चाहिए। इससे घर में पैसों की आवक बढ़ती है।

अगर बार बार मेहनत करने पर भी हर बार काम में असफलता मिलती है तो आपको स्टडी टेबल पर किसी बर्तन में नमक भरकर रखना चाहिए। इससे सफलता के आसार बढ़ जाते है।

वास्तु दोष को हटाने के अलावा घर में बन रहे हर पकवान में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। काला नमक, सफेद नमक और सेंधा नमक के भी अलावा कई नमक आते हैं। आपको इसके लिए सफेद नमक का प्रयोग करना है।