Sawan 2023 : सावन में करे धतूरे का ये उपाए, भगवान शिव की बरसेगी कृपा….

Sawan 2023: हिंदू शास्त्र के अनुसार सावन के महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है और इस महीने (Sawan 2023) में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। इसके साथ ही सावन के हर सोमवार को भगवान शिव का व्रत भी रखा जाता है।

सावन में सोमवार का व्रत करने से विवाहित कन्याओं को संतान सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुंवारे भक्तों के विवाह के योग भी जल्दी बनते हैं। इसके अलावा माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। अगर भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं तो आपके सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं और घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। भोलेनाथ को खुश करने के लिए सावन के सोमवार को कुछ उपाय करने चाहिए जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

अगर आप अपने जीवन में आ रही है सभी मुसीबत और आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय आपको जरूर करने चाहिए। आइये जानते है इनके बारे में…….

संतान प्राप्ति के लिए

कहता है भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय होता है और सावन के सोमवार को अगर कोई नवविवाहित महिला भगवान शिव को धतूरा अर्पित करती है तो उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है और उसे जल्द ही संतान सुख प्राप्त होता है। इसलिए सावन के सोमवार को भगवान शिव को धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए।

धन प्राप्ति के लिए

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और इससे छुटकारा पाना चाहता है तो सोमवार के दिन उसे भगवान शिव को धतूरा अर्पित करना चाहिए। पूजा होने के बाद से तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।

दुख होते है दूर

अगर आप जीवन में आ रही दुख और बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन के सोमवार को धतूरे की जड़ लेकर उसे अपने बाएं हाथ में बांध ले। ऐसा करने से दुख और परेशानी दूर होती है।