Sawan 2023 : सावन के पहले दिन करें ये उपाय, जल्द हो जाएगी शादी….

Sawan 2023 : इस बार सावन का महीना बहुत ही खास होने वाला है. क्योंकि इस बार अधिक मास होने के कारण 2 महीने का सावन है और इसमें 8 सोमवार आने वाले हैं। इसके साथ ही सावन महीने की शुरुआत भी शुभ संयोग के साथ हो रही है और पहला दिन 4 जुलाई 2023 (Sawan 2023) को मंगलवार है और उस दिन मंगला गौरी व्रत है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां रखते हैं और माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा करती है।

मंगला गौरी व्रत

सावन के शुरुआत 4 जुलाई को मंगलवार के दिन हो रही हैं और इस दिन श्रावण महीने की कृष्ण प्रतिपदा तिथि है। इस दिन मंगलवार होने के कारण मंगला गौरी व्रत भी है। इस दिन पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है और शीघ्र विवाह का योग बनता है। प्रतिपदा तिथि मंगवाल को 1:38 बजे तक रहेगी और सुबह 11:50 बजे तक इंद्र योग रहेगा।

इसके अलावा सुबह 8:25 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा। इंद्र योग पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोनों ही काफी शुभ माने जाते हैं। इस दिन त्रिपुष्कर योग है और पूजा पाठ के धार्मिक कार्य होते है। मंगला गौरी व्रत की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 08:57 बजे से लेकर दोपहर 02:10 बजे तक रहेगा। वहीं लाभ मुहूर्त सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक है।

मंगला गौरी व्रत के दिन करें ये उपाय

• जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है और शादी में अड़चन आ रही है तो उन्हें पूरे विधि विधान के साथ मंगला गौरी व्रत और पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही 108 बार ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। पूजा समाप्ति के बाद माँ के चरणों में सिंदूर लगाकर उसे अपने माथे पर लगाना चाहिए।
• अगर मंगल दोष है तो आपको मंगला गौरी व्रत के दिन लाल कपड़े में 2 मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी गरीब को देनी चाहिए। इससे मंगल दोष दूर होता है।
• इस दिन सुहागिन महिलाएं माता गौरी को 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित कर अपने सुखी दांपत्य और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।