घर में राधा कृष्ण की मूर्ति रखने से पहले रखें इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है परेशानी

भारत एक धार्मिक देश है। यहां पर देवी देवताओं को मानने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। कुछ लोग राम के भक्त हैं। तो वहीं कुछ लोग शिव के भक्त हैं। वहीं कुछ लोगों को कृष्ण जी अति प्रिय है। लोग अपने प्रिय भगवान की तस्वीर को घर में भी रखते हैं। यदि आप भी राधा कृष्ण के भक्त हैं और अपने घर में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

भगवान की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है। लेकिन घर में मूर्ति की स्थापना से पहले हमें वस्तु से जुड़ी कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इसका सही फल हमें नहीं मिल पाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में राधा कृष्ण की मूर्ति को घर में रखने से जुड़े कुछ विशेष बातों की जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए पढ़ते हैं पूरा आर्टिकल।

घर के मैन गेट पर भूलकर भी ना लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर

भगवान कृष्ण को बहुत से लोग मानते हैं। लोग अपने घर में भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर भी लगाते हैं। आपने कई बार लोगों को अपने घर के मैन गेट पर राधा कृष्ण की तस्वीर लगाते हुए देखा होगा। मगर हम आपको बता दे कि घर के मैन गेट पर राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।

बेडरूम में लगाए राधा कृष्ण की तस्वीर

आपने कई बार सुना होगा कि हमें बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। लेकिन राधा कृष्ण की तस्वीर को आप अपने बेडरूम में लगा सकते हैं। क्योंकि राधा और कृष्ण प्रेम के प्रतीक है। इस वजह से उनकी तस्वीर को बेडरूम में लगाने से आपके दांपत्य जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आपके संबंध में मधुरता आएगी।

बेडरूम में ना करें की पूजा

यदि आप राधा कृष्ण की तस्वीर अपने बेडरूम में लगा रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उस तस्वीर की पूजा करेंगे। बेडरूम में लगे तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए।

बेडरूम में लगाए बाल गोपाल की तस्वीर

यदि कोई स्त्री संतान सुख चाहती है तो उन्हें अपने बेडरूम में नन्हे बाल गोपाल की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि बेडरूम में नन्हे बाल गोपाल की तस्वीर लगाने से उनके जैसे नटखट संतान की प्राप्ति होती है।