Chanakya Niti : पति-पत्नी में उम्र का फासला बन सकती है शादी के बड़ी मुसीबत, जानें- वजह….

Chanakya Niti: चाणक्य बड़े ज्ञानी माने जाते हैं। चाणक्य राजा चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु और सलाहकार थे। उनके नेतृत्व की वजह से चंद्रगुप्त मौर्य इतने महान राजा बने। चाणक्य ने दैनिक जीवन से जुड़ी कई बातें बताई है।

यदि हम उनके कहे हुए बातों का पालन करें तो अवश्य हम अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। चाणक्य ने वैवाहिक जीवन के बारे में भी बहुत सी बाते बताई है। चाणक्य ने बताया कि पति-पत्नी के बीच उम्र का फासला हो तो शादी में परेशानी आ सकती है। तो चलिए जानते हैं चाणक्य ने पति-पत्नि उम्र के फैसले के बारे में क्या कहा है।

उम्र के फासले की वजह से क्या हो सकती है परेशानी

चाणक्य नीति ने राजनीतिक बातों के अलावा अपनी किताब में दैनिक जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई है जिससे अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। शदीशूदा जीवन को सफल बनाने के लिए चाणक्य ने कई खास बातें बताई हैं।

चाणक्य के अनुसार एक सफल विवाह वही है जिसमें पति और पत्नी दोनों शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट और खुश रहे। यही वजह है कि पति और पत्नी के उम्र के बीच एक उचित अंतर होना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक एक पति पत्नी के उम्र में ज्यादा का फासला हो तो इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है। हर पति को अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट और खुश रखना चाहिए।

अगर पति और पत्नी के उम्र के बीच अधिक का अंतर होगा तो पति उन्हें खुश नहीं रख पाएंगे जिस वजह से उनके विवाह में परेशानी पैदा हो जाएगी। उम्र के बढ़ने से शरीर कमजोर होने लगता है। इस वजह से बड़ी उम्र के लड़कों को कम उम्र की लड़कियों से विवाह नहीं करना चाहिए।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है की ज्यादा उम्र के पुरुष कम उम्र की महिलाओं की इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे और इस वजह से वह दूसरे मर्दों से आकर्षित होने लगेगी। और इससे उनकी शादी में परेशानी आएगी।

उम्र में होनी चाहिए समानता

पति और पत्नी के बीच उम्र का अधिक फासला नहीं होना चाहिए। चाणक्य के अनुसार पति और पत्नी दोनों को अपने जीवनसाथी का सम्मान करना चाहिए।