Saturday, July 27, 2024
Rashifal

Rashifal: आज लक्ष्मी नारायण की कृपा बरसेगी मिथुन तुला सहित इन राशियों पर, दूर होंगे सारे कष्ट, पढ़िए अपना राशिफल

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा बुध की राशि कन्या में प्रस्थान करेंगे। इसके साथ ही आज कन्या राशि से आज चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में जाएंगे। आज चंद्रमा और सूर्य-मंगल के बीच भी चतुर्थ दशम योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य और मंगल की युति से आज आदित्य मंगल और शुक्र बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। ग्रहों का यह संयोजन आज मिथुन, कन्या सहित तुला राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला लेकिन आनंद से भरपूर रहेगा। जो लोग पहले से बीमार चल ररे हैं, आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज विद्यार्थियों के लिए करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां उनके पक्ष में हैं। बेहतर होगा कि आज आप अपने काम से काम रखें। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्कता और सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपके परिवार में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। आज आपके मन में दांपत्य जीवन को लेकर किसी बात की उलझन की स्थिति रहेगी। आज प्यार के मामले में आपको दिमाग से काम लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी काम में रुचि कम रहेगी। आज आप जो भी कार्य लेंगे उसे पूरा करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी संतोषजनक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज कामकाज के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने तन और मन से अपने कार्यक्षेत्र में बने रहेंगे। आज किसी जरूरी कार्यों पर आपका धन खर्च होगा। जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपका ज्यादा दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके घर पर मित्रों और अतिथियों का आगमन होगा। आज आपको जोखिम भरे कार्य को करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे उन लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज पैसे सोच समझ कर खर्च करें।

सिंह राशि(Leo)

सिंह राशि वालों को आज सावधान रहना होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में व्यवधान आएगा। प्रेमियों के जीवन में आज कुछ चुनौतियां आ सकती है। आज आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने का पूरा प्रयास करेंगे। आज आपको अपने मन में चल रही परेशानियों का भी हल मिलेगा। आज व्यवसाय में प्रगति होगी। आज आपकी कई योजनाएं सफल होंगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अधिक मसालेदार भोजन खाने से बचे। आज आपको माता से सुख का सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में खुशियां आएंगी। आज आपके भाई-बहनों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज लाइव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज घर पर खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपकी लव लाइफ भी सफल और सुखद रहेगी। आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा परेशानी होने की आशंका है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.