Rashifal : आज तुला-धनु राशि के जातकों को धन में होगी बढोतरी, जानें – कैसा रहेगा आपका दिन….

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 9 अप्रैल मंगलवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ तुला और धनु राशि के जातको को मिलेगा। इसके साथ ही आज मंगलवार के दिन हनुमानजी कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में उन्नति मिलेगी और इनके धन में भी वृद्धि होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से आज कुछ राशि के जातकों का रुका धन वापस मिलेगी और कारोबार जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज किसी पारिवारिक मतभेद का समाधान होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा की जाएगी। आज कुछ समस्याएँ आज आपको परेशान कर सकती हैं। आज शाम को अपने माता-पिता की देखभाल में बिताएँ।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले आज अपने घर की देखभाल करने में समय बिताएंगे। आज आप दूसरे लोगों को उनके काम में मदद करने में बहुत अधिक समय बर्बाद न करें। आज आप अपने बच्चे को दूसरों के लिए अच्छे काम करते देखकर प्रसन्न होंगे। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज मनपसंद काम करने को मिल सकता है, जिससे उन्हें खुशी होगी।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। अगर आप किसी के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। यदि आप अपना पैसा किसी चीज़ में लगाना चाहते हैं तो आज इसके लिए बहुत अच्छा दिन हैं. इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। यदि आप पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा हैं। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। शाम को आप अपने लिए कुछ समय निकाल सकते हैं और शॉपिंग पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को आज उनकी पढ़ाई में अपने शिक्षकों और सीनियर से मदद मिलेगी। आज आपके पास कोई बढ़िया आईडिया आ सकता है जो आपके व्यवसाय को और भी बेहतर बना देगा। आज आपको दूर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिलेगी। आज आप अपने बच्चे का नया व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आपकी संतान के विवाह को लेकर कोई समस्या है तो वह आज ठीक हो जाएगी। यदि आप नया घर, जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज आप सफल होंगे। नौकरीपेशा या व्यवसाय वाले लोग आज खूब पैसा कमाएंगे और अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार के किसी व्यक्ति के साथ बहस करते हैं, तो यह आपके रिश्तें में खटास लाएगी।