Rashifal : आज मेष-कन्या और मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी दिन , जानें- अन्य राशियों का हाल..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 1 मई बुधवार के दिन आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र से होकर मकर राशि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा के मकर राशि में प्रस्थान से आज इस महीने के पहले दिन चंद्रमा और गुरु मिलकर चतुर्थ दसम योग बताएंगे। इसके साथ ही नवम पंचम योग भी बनाएंगे। ग्रहों की गणना के अनुसार आज गुरु भी मेष राशि से वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे। गुरु और चंद्रमा के इस गोचर से आज महीने का पहला दिन मेष, कन्या, मकर राशि सहित अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आईए जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज महीने का पहला दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम की नई शुरुआत करेंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी मन लगाकर काम करेंगे। व्यापारी आज अपना व्यापार और आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। आज विद्यार्थी काफी मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन सामान्य रहेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन लोगों को खुश करने के लिए अधिक कार्य करना पड़ेगा। महिलाओं के लिए भी आज का दिन भाग दौड़ का रहेगा। जिन लोगों की विवाह की बात चल रही है, आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ धार्मिक कार्यों को करने में बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन मिला-जुला रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं आज उनको कार्यक्षेत्र में उनके कार्य के लिए सराहना मिल सकती है। व्यापारी जो अपना व्यापार विदेश में फैलाना चाहते हैं, आज उन्हें एक मौका मिल सकता है। आज आपके लिए सलाह है कि किसी से लेनदेन करने से पहले सावधानी जरूर पर बरते।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज महीने का पहला दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता पाएंगे और जरूरत से ज्यादा लाभ कमाएंगे। आज आपको अपने बच्चों की वजह से गर्भ महसूस करने को मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आज की आज आपके लिए सलाह है कि किसी को पैसा उधार देने से बचे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन फलदायी रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी करते हैं आज उनके प्रमोशन की संभावना बन रही है। महिलाओं के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो आज काफी सोच समझकर निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप जो भी कार्य मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। अगर आप काफी लंबे समय से किसी बात को लेकर चिंतित थे। तो आज आपको उसका हल मिल सकता है। आज आप अपना खाली समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।