फल बेचने वाले के बेटा अपनी मेहनत के दम पर खड़ा क‍िया 300 करोड़ का करोबार, एक आइडिया ने बदली तकदीर..

न्यूज़ डेस्क: “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।” हालातों से डरना नहीं चाहिए, चाहे परिस्तिथि कैसी भी हो , प्रयास करते रहना चाहिए कामयाबी मिलना ही है। इसी पंक्ति को चरितार्थ करने वाले एक शख्स की सफलता की कहानी आज आपलोगो को साझा कर रहें हैं। इस व्यक्ति ने फर्श से अर्श तक का सफर पूरा किया है।

कौन हैं यह कामयाब व्यक्ति: हम बात कर करें हैं कर्नाटक में जन्म लेने वाले रगुनन्दन श्रीनिवास कामत की। कामत के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। फिर भी उन्होंने कभी आने हालात के आगे नहीं झुकें। अपनी मेहनत व लगन से वर्तमान में अरबों रुपये का कारोबार तैयार कर दिया। गरीब घर का लड़का कामत बच्चपन में काफी कस्ट झेले हैं। घर में एक ही कमाने वाले पिता फल और लकड़ियां बेचकर अपने साथ बच्चों का भरण पोषण किये। कामत बड़े होते ही अपने कमाने के लिए अपने भाईयों के साथ मुंबई गए।

एकाएक मन में ख्याल आया है कुछ करना है: कामत के भाइयों का मुंबई में एक ढाबा चलता था, उसी में इनको भी काम करने के लिए लगा दिया। इस ढाबे पर वे निरंतर काम करने लगे। एक दिन एक ग्राहक को आइस क्रीम देने के वक्त उनके मन मे एक खयाल आया कि क्यों न कुछ अलग किया जाए। उसके बाद वे इसी सोच में डूब गए। काफी विचारने के बाद उन्होंने आइस क्रीम का व्यापार करने का फैसला लिया। अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण शुरू में उन्हें इस व्यापार में काफी परेशानियों का सामना करना पारा था।

इस दिन दिन से किस्मत बदलने लगी: 14 फरवरी 1984 को जुहू में नेचुरल्स आइसक्रीम मुंबई नाम से एक आउटलेट शुरू किया। उनकी आइसक्रीम की खासियत यह थी कि उनका स्वाद बेहद नेचुरल था। परंतु वे कम ग्राहक आने के वजह से बेहद चिंतित रहा करते थे। निरंतर अपने यह सोच में लगे रहते थे कि व्यापार को कैसे बढ़ाया जाए।

इस आइडिया ने किया कमाल: कामत के दिमाग मे एक दिन एक आईडिया आया और वे इसे अप्लाई भी कर दियें। अपने व्यापार को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए दुकान में आइस क्रीम के साथ-साथ चटपटा पाव भाजी भी बेचने लगे। पावभाजी खाने हेतु आने वाले ग्रंहक मसालेदार पाव भाजी के खाने के बाद आईसी क्रीम भी चखने लगें। उसके बाद क्या लोगों की पहली पसंद आइस क्रीम हो गयी। उसके बाद कामत सिर्फ के व्यापार में ही मगन हो गए।

300 करोड़ का बिज़नेस कर दिया खड़ा: मालूम हो कि कामत की कंपनी नेचुरल आइस्‍क्रीम ने आज के समय पूरे भारत में अपना नाम स्थापित कर ली है। कंपनी की वेबसाइट की माने तो भारत में इस कंपनी के 135 आउटलेट हैं। 5 फ्लेवर के साथ सफर शुरू किए यह आइसक्रीम कंपनी आज ग्राहकों के लिए 20 फ्लेवर की आइसक्रीम ला रही है।