Naag Panchami 2023 : नागपंचमी के दिन न करें ये काम, जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है!

Naag Panchami 2023 : इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 के दिन है और इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। देखा जाए तो हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पंचमी के दिन नाग पंचमी मनाई जाती है लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बताते कि भगवान शिव के नाग देवता की पूजा करना आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

इतना ही नहीं बल्कि नाग देवता की पूरे विधि विधान से पूजा करने से अकाल मृत्यु और सर्प दोष जैसी बड़ी आपत्ति आपके ऊपर से हट जाते हैं। नागपंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है क्योंकि आप सभी जानते हैं कि भगवान शिव के गले में नाग देवता विराजते हैं।

नाग पंचमी पूजा का मिलेगा दुगना फल

देखा जाए तो इस बार नाग पंचमी का त्योहार सोमवार के दिन पड़ रहा है, जिस दिन हर महिला भगवान शिव की व्रत और विधि विधान के साथ पूजा करती है। ऐसे में आज नाग देवता की पूजा कर आप दोगुना लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भगवान शिव की शिवलिंग की पूजा करते हुए नाग देवता की भी पूरी विधि विधान से अगर आप पूजा करेंगे तो आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

लेकिन नाग पंचमी के दिन ना करें यह गलतियां

नाग पंचमी के दिन आप कुछ गलतियां ना करें वरना आपको पूरी जिंदगी भर दोष से निवारण करना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि कुछ गलतियों के कारण तो आपकी आने वाली पीढ़ियों को भी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

हम अक्सर नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन आप सभी जानते होंगे कि नाग दूध नहीं पीते। इसलिए गलती से भी नाग देवता को दूध पिलाने की कोशिश ना करें। आप चाहे तो इस दिन मिट्टी के नाग देवता का दूध से अभिषेक कर सकते हैं।

नाग पंचमी के दिन आप लोहे की कढ़ाई और लोहे के तवे का इस्तेमाल न करें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट पहुंचता है।

इसी के साथ नाग पंचमी के दिन सुई, चाकू जैसी नौकरी लिए धारदार वाली चीजों का इस्तेमाल न करें। इनका इस्तेमाल करने से भी नाग देवता नाराज हो जाते हैं।

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि नाग पंचमी के दिन भूमि की खुदाई करना और खेत में हल चलाना भी अशुभ होता है। इसी के साथ इस दिन आपको ना तो साग तोड़ना चाहिए और ना ही खाना चाहिए।