Dhanteras 2023: धनतेरस पर अपने घर की तिजोरी में रखें यह चीज, पैसों से भरा रहेगा घर

Dhanteras 2023: त्यौहारों का सीजन चल रहा है। बहुत जल्द दिवाली आने वाली है। दिवाली का त्यौहार हमारे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।

यदि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है तो आपके घर की सुख, समृद्धि और शांति खुद-ब-खुद बढ़ती जाती है। दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस पर लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। यदि आप इस दिन तिजोरी में कुछ चीज रखेंगे तो इससे आपके घर में समृद्धि आएगी। आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीज।

कुबेर यंत्र

धनतेरस के दिन आप अपनी तिजोरी में कुबेर यंत्र रखें। कुबेर यंत्र को तिजोड़ी में रखने से आपके घर में समृद्धि आएगी। आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

तिजोरी में रखे दर्पण

धनतेरस के दिन घर की तिजोरी में छोटा सा दर्पण अवश्य रखें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। घर में पैसे की कमी नहीं होगी।

चांदी का सिक्का रखना भी शुभ

धनतेरस के दिन आपको अपनी तिजोरी में चांदी का सिक्का अवश्य रखना चाहिए। आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सिक्के पर मां लक्ष्मी की तस्वीर बनी हो।

तिजोरी में लाल कपड़ा रखना भी शुभ

धनतेरस के दिन तिजोरी में लाल कपड़ा रखने से भी आपके घर में धन बढ़ेगा। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

तिजोरी ना रखें खाली

धनतेरस में भूलकर भी तिजोरी खाली न रखें। ऐसा करना गलत माना जाता है। तिजोरी में नगदी राशि जरूर रखें।
रखें कमल का फूल तिजोरी में कमल का फूल रखना भी काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन जरूर अपनी तिजोरी में कमल का फूल रखें। इससे माता लक्ष्मी आपसे काफी प्रसन्न होती हैं। और आपके घर में पैसों की कमी नहीं रहती।

हल्दी की गांठ

धनतेरस के दिन तिजोरी में हल्दी का गांठ अवश्य रखें। पीले वस्त्र में हल्दी के गांठ को बांधकर तिजोरी में रखने से आपके घर में उन्नति और समृद्धि बढ़ेगी। पैसों की तंगी दूर होगी।