Akshay Kumar Fitness Secret : अक्षय कुमार की ये फिटनेस टिप्स अपना कर 50 की उम्र में आएगी 23 की फुर्ती, दिखने लगेंगे जवां

Akshay Kumar Fitness Secret : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ओल्ड जनरेशन से लेकर बच्चा-बच्चा उनका फैन है। इंडिया में ही नहीं बल्कि दूसरे देश में भी उनके फैंस है। अक्षय आज से नहीं बल्कि कई दशकों से इस फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) का हिस्सा हैं।

इतने लम्बे अर्शे तक अपनी लोकप्रियता बनाए रखना काफी कठिन है। वे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। फिटनेस के मामले में वे नए अभिनेताओं को भी कड़ी टक्कर देते हैं। यदी आप भी अक्षय की तरह फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आइए आपको बताते उनके 50 की उम्रमें फिटनेस का क्या राज है।

यह है अक्षय की फिटनेस का राज

अक्षय अपने दिन की शुरुआत सुबह व्यायाम से करते है। वह सुबह 4 बजे ही उठ जाते हैं। स्ट्रेंथ के लिए वे कार्डिओ , स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ,और फ्लेक्सीबिलटी एक्सरसाइज करते है | ये सभी चीजें उन्हें शरीर से फिट बनाती ही है। साथ ही टेंशन और स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है। यह रूटीन दिन भर फिट और एक्टिव रखती है।

खान पान का रखते है खासा ध्यान

एक्सरसाइज के आलावा अक्षय अपने खान पान का भी काफी ध्यान रखते हैं। फिट रहने का एक सबसे बड़ा कारण है उनका खाना। उनका खाना हमेशा पोषक तत्वों से भरा होता है। जो सोडियम,प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का मिश्रण होता है। वे जंक फ़ूड को अवॉयड करते है और हरी सब्जी, दाल, फल को अपनी डाइट में अधिक महत्त्वता देते हैं।

प्रयाप्त मात्रा में लेते हैं नींद

इन सबके अलावा अक्षय कुमार योगा भी करते हैं। योग करने की वजह से वे काफी फोकस्ड रहते हैं। वे पर्याप्त मात्रा में नींद भी लेते है। बता दें कि जब अन्य स्टार पार्टियों से घर वापस लौट रहे होते है तब अक्षय कुमार उठकर व्यायाम में लग जाते है। साथ ही वह प्रोटिन का सेवन नहीं करते। उनका यह मानना है की लंबे समय के लिए प्रोटिन का सेवन सही नहीं होता है।