Deoghar Airport : अब Deoghar से दिल्ली दूर नहीं, हर रोज मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, जानें टाइम टेबल और किराया

डेस्क : दिल्ली से देवघर जाने के लिए अब डायरेक्ट फ्लाइट चलना शुरू होंगी। इस नए एयर रूट की शुरुवात 25 जुलाई से कर दी जाएगी। इस विषय पर गोड़्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया से फोन कॉल पर बातचीत की है। इस नए रूट के विषय में उन्होंने बताया कि “देवघर से दिल्ली तक सीधी विमान सेवा होने से यात्रियों का फ्लो बढ़ेगा।” मालूम हो शुरू शुरू में इंडिगो के एमडी ने सप्ताह में दिल्ली से देवघर के लिए दो दिन ही विमान सेवा देने का एलान किया था। लेकिन गोड़्डा सांसद निशिकांत दुबे से बातचीत होने के बाद रोज़ एक फ्लाइट देने पर सहमति जतायी गई है।

कुछ दिनों में शुरू होगी बुकिंग देवघर से दिल्ली या दिल्ली से देवघर जाने के लिए टिकटों बुकिंग एक सप्ताह बाद शुरू कर दी जाएगी। साथ ही विमान सेवा भी 25 जुलाई के बाद शुरू हो जाएगी। जारी टाइमटेबल के अनुसार प्रतिदिन दोपहर एक बजे इंडिगो की विमान देवघर के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 2 45 में देवघर पहुंचेगी। इसके बाद देवघर से दिल्ली के लिए 3 15 बजे फिर उड़ान भरेगी। मालूम हो कि 12 जुलाई से देवघर से कोलकाता होकर दिल्ली की कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गयी है। कोलकाता एयरपोर्ट में लैंड करने के एक घंटे के बाद वहां से दिल्ली फ्लाइट मिलेगी।

इंडिगो देवघर से कोलकाता के लिए पहली उड़ान भी जल्द भरेगी। इसके लिए भी बुकिंग भी शुरू हो गयी है। देवघर से कोलकाता जाने वाली पहली इंडिगो फ्लाइट 76 सीटर होगी। ये विमान देवघर एयरपोर्ट से शाम 4:00 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी। इससे पहले 3:45 बजे देवघर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट का भव्य वाटर सैल्यूट किया जायेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वाटर सैल्यूट की तैयारी की जा रही है।