विराट कोहली ने खोला राज़ – बताया इस दिन दिखाऊंगा बेटी वामिका की पहली तस्वीर

डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट जगत के लोग बखूबी जानते हैं। उन्होंने हमेशा टीम का उत्साह वर्धन किया है। वह मैदान पर अपने बेबाक जोश के लिए जाने जाते हैं। अपनी टीम के विरोधियों को पछाड़ने में वह कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं, बता दें कि उनका क्रिकेट जीवन जितना उत्साह से भरा है उतना ही उनका निजी जीवन भी उत्साह से भरा है। क्रिकेट से लेकर शादी तक उन्होंने हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। ऐसे में विराट कोहली के चाहने वाले लोग इंटरनेट पर लाखों की संख्या में मौजूद है।

जब अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट थी तो उनके फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार था जिस दिन विराट कोहली अपने होने वाले बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। अनुष्का शर्मा की डिलीवरी होने के बाद उनके फैंस एक झलक के लिए तरस गए थे। कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका की पहली तस्वीर इंटरनेट पर शेयर कर दी है। उन्होंने अपने फैंस को बता दिया है कि वह अपनी बेटी का चेहरा फिलहाल दुनिया के आगे लेकर नहीं आएंगे। विराट कोहली अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर बात-चीत करते हैं।

इस बातचीत में उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया, सवाल में लोग उनकी बेटी के नाम को लेकर प्रश्न पूछ रहे थे। उनके फैंस कह रहे थे कि वामीका का मतलब क्या होता है। साथ ही कुछ फैंस यह मांग कर रहे थे कि वह अपनी बेटी की एक झलक उनको दिखा दें। इसके बाद विराट ने अपने फैंस को जवाब दिया कि नाम का मतलब माँ देवी दुर्गा होता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने यह नाम मिलकर तय किया है और उन्होंने फैसला किया है कि वह अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं डालेंगे।

जब उनकी बेटी सोशल मीडिया से जुड़े सारे फैसले खुद लेने लगेगी, तब यह उस पर निर्भर करेगा कि वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती है या नहीं ? बता दें कि साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का ने इटली में शादी की थी। यह भारत की सुपरस्टार जोड़ी मानी जा रही थी। उसके बाद वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ, जन्म के पश्चात विराट कोहली अपने ऑस्ट्रेलिया के दौरे से वापस आ गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का एक मैच खेला था। इसके बाद घर की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने भारत का रुख किया था।