बिहार में 7 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, मिलेगी छूट या जारी रहेगी पाबंदी, आज CM नीतीश करेंगे बैठक

न्यूज़ डेस्क : बिहार मे कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार फिर से कुछ नई छूट के साथ लॉकडाउन की समय सीमा को एक सप्ताह के लिए बढ़ा सकती है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए लॉकडाउन-3 की मियाद 1 जून को समाप्त हो रही है।

माना जा रहा है कि विगत कुछ दिनों आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार लगने वाले लॉकडाउन के नियम पूरी तरह से बदले जाएंगे और कई पाबंदियों को हटाया जाएगा। साथ ही कुछ छूट भी आम लोगों को इस दौरान दी जाएगी। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया गया है। साथ ही मंत्रियों और प्रधान सचिवों ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने के संबंध में अपने विचार रखे हैं। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने से कोरोना का आंकड़ा शून्य की तरफ किया जा सकता है।

5 मई से लगातार लॉक डाउन की तय सीमा बढ़ाई जा रही है: बता दे की कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को राज्य सरकार ने 5 मई से पुरे बिहार में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन का प्रथम चरण 15 मई तक था। बाद में इसे 25 तक बढ़ाया गया। हालात की समीक्षा के बाद सरकार ने एक सप्ताह तक इसे और बढ़ाने का फैसला लिया। फिलहाल, बिहार में लॉकडाउन-3 है। जो एक जून तक प्रभावी है। बरहाल, लॉकडाउन-4 पर चर्चा हो सकती है।