भगवन कृष्णा की मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंची महिला, बोली- “डॉक्टर साहब देखना मेरे कन्हैया को..

डेस्क : भगवान और भक्त बीच का रिश्ता बड़ा ही अनूठा होता है। यह मध्यप्रदेश के दतिया में सबको देखने को भी मिला है। एक महिला आधी रात को लड्डू गोपाल को लेकर अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में मौजूद सभी यह देख हैरान रह गए।

इलाज करवाने के लिए महिला लड्डू गोपाल यानी कृष्ण भगवान को लेकर अस्पताल पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर से लड्डू गोपाल के झुलस जाने की बात कही। इसके बाद जो हुआ यह जान हर कोई हैरान है।

दरअसल, महिला लड्डू गोपाल की भक्त हैं। जब यह दीया जलाया इस दौरान लड्डू गोपाल आग में झुलस गए। यह डेस्क महिला से रहा नहीं गया और घबरा गई उसके बाद आनन-फानन में लड्डू गोपाल को लेकर अपने पति के साथ अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टर से कहा कि लड्डू गोपाल का इलाज कर दो और पूरी बात बताई।

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में डॉ. आशुतोष आर्य की ड्यूटी थी। जब डॉक्टर को पता चला कि एक महिला लड्डू गोपाल को चेकअप के लिए लेकर आई है तो वह खुद बाहर आ गए। महिला ने डॉक्टर को बताया कि वह पड़री गांव से आई है और हमारे कृष्ण कन्हैया कुछ जले हुए हैं,

बीमार हैं, उन्हें देख लें। महिला जब घर के मंदिर में भगवान की पूजा कर रही थी, तभी दीपक जलाते समय भगवान झुलस गये। पहले तो डॉक्टर को ये सब अटपटा लगा, लेकिन महिला की मनोदशा देखकर उन्होंने एक भक्त का मान रखते हुए बाल गोपाल की जांच की और कहा कि आपका कन्हैया बिल्कुल ठीक है। पूरी संतुष्टि के बाद ही महिला अस्पताल से घर लौटी।