सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी से पूछे ये 4 सवाल

डेस्क : हाल ही में प्रवासी मजदूरों की दुर्गति पर कांग्रेस पार्टी ने आवाज उठाई है जिससे उत्तर प्रदेश की सरकार और कांग्रेस पार्टी के बीच में तीखी जंग चालू हो गई है दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में ग़ज़िआबाद से आये वीडियो पर सवाल दागे तो योगी आदित्यनाथ भी पीछे नहीं रहे , इसके बाद उन्होंने 4 सवाल प्रियनका गांधी पर वापस दागे। चलिए जानते हैं वह 4 सवाल जो पूछे गए हैं योगी आदित्यनाथ से।

पहला सवाल. जब आपके पास हजार बसें थी तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार एवं बंगाल क्यों भेज रहे हैं?

दूसरा सवाल. औरैया में जो दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है उससे पूरे देश को दुख है ऐसे में एक ट्रक पंजाब से आ रहा था और दूसरा राजस्थान से आ रहा था ?अब क्या इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस और प्रियंका गांधी लेंगे क्या हमारे साथियों से माफी मांगेंगे?

तीसरा सवाल : प्रियंका गांधी जी कहते हैं कि उनके पास हजार बसे हैं परंतु अभी तक नाही इन बसों की सूची आई है ना इन बसों में चढ़ने वाले हमारे साथियों की कोई सूची मिली है। और साथियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए जिससे उनके कार्य ट्विटर नहीं धरातल पर दिखने लगे

चौथा सवाल : देशभर में जितनी भी ट्रेनें चल रही है उसमें से सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश से आई है अगर प्रियंका वाड्रा जी को हमारी इतनी ज्यादा चिंता है तो वह हमारी बाकी साथियों की भी ट्रेनें सुरक्षित भेजने का इंतजाम कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करा रहे?