Pawan Singh: फटे कपड़े..हाथ में टूटी चप्पल..चेहरे पर चोट के निशान, बुरे हाल में दिखे पावरस्टार पवन सिंह!

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) के इस तस्वीर को देख लोग हैरान हैं। इसके पहले भी पवन सिंह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। पवन सिंह गायकी के साथ-साथ अपने अभिनय से लोगों के दिलों दिमाग पर राज करते हैं। ऐसे में पवन सिंह (Pawan Singh) को इस तस्वीर में बदहाल स्थिति में देख फैन व्याकुल हो उठे हैं। आइए जानते हैं इस तस्वीर के बारे में।

दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में पवन सिंह को एक फटे शर्ट और हाथ में टूटी चप्पल के साथ देखा जा सकता है। पवन सिंह इस तस्वीर में बिल्कुल क्लीन सेव में हैं। यूं कहे कि पावर स्टार की स्थिति बदहाल लग रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह स्थिति रियल नहीं बल्कि रील है। जी हां पवन सिंह अपनी एक नई फिल्म “जियो मेरी जान” में इस किरदार में नजर आएंगे। पवन सिंह की फिल्म लखनऊ में शूटिंग हो रही है। इसमें इन्हें पागल का रोल दिया गया है। इस तस्वीर को प्रोडक्शन हाउस स्टार पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

जियो मेरी जान फिल्म को उमा शंकर प्रसाद बना रहे हैं। वहीं इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। यह फिल्म एक्शन ड्रामा और इमोशन से भरपूर है। फिल्म में पवन सिंह एक अलग अंदाज में भी देखने को मिलेंगे। इनके प्रशंसक इस पोस्टर को देखने के बाद उत्सुक हो रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह ने एक अलग छाप छोड़ी है। पवन सिंह अपने मेहनत के बदौलत आज इस मुकाम पर हैं। पवन सिंह द्वारा का गाना लॉलीपॉप पूरे दुनिया में सुना जा रहा है।