देश की तीसरी Vande Bharat Express का कितना होगा किराया? जानें – हर वो बातें जो है जरूरी..

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह साल 2019 में शुरू की गयी वंदे भारत श्रृंखला की तीसरी ट्रेन है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी और अक्टूबर, 2019 में 2 अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया था, जो कि नई दिल्ली से वाराणसी और कटरा के लिए चलती हैं।

यहां जानिए गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कब, कहां और कैसे हैं चलती : ‘वंदे भारत 2.0’ में शामिल होने के चलते, गांधीनगर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे 30 मिनट में लगभग 540 किमी की दूरी तय करती है। यह ट्रेन 129 सेकंड में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन गांधीनगर राजधानी और मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी।

यह 3 स्टेशनों सूरत (ST) पर सुबह 8:50 बजे, वडोदरा जंक्शन (BRC) पर सुबह 10:20 बजे, और अहमदाबाद जंक्शन (ADI) पर 11:35 पर रुकेगी और गांधीनगर राजधानी (GNC) पर 12:30 बजे पहुंचेगी। सूरत में यह 3 मिनट और वडोदरा एवं अहमदाबाद स्टेशन पर 5-5 मिनट के लिए रुकेगी।

वहीं, गांधीनगर से मुंबई के लिए यह गाड़ी गांधीनगर राजधानी (GNC) से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह अहमदाबाद जंक्शन (ADI) पर दोपहर 2:40 बजे तक पहुंचेगी और 3 मिनट के लिए रुकेगी। इससे आगे वडोदरा जंक्शन (BRC) में शाम 4 बजे 5 मिनट और सूरत (ST) पर शाम 5:40 बजे कुल 10 मिनट के लिए रुकेगी और मुंबई सेंट्रल (MSCT) पर 8:35 बजे (IST) पहुंचेगी।