Virat Kohli ने अलीबाग में खरीदा करोड़ों का आलीशान बंगला, देखिए घर की इनसाइड तस्वीरें

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एक और नया बंगला खरीदा है। इस बंगले की भव्यता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें हर सुविधा उपलब्ध है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 23 फरवरी को मुंबई के अलीबाग इलाके में यह आलीशान बंगला खरीदा था। यह 2000 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मुंबई के इस लग्जरी इलाके में कोहली की यह दूसरी संपत्ति है। इससे पहले कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद मुंबई के वर्ली इलाके में ओंकार टावर्स में एक घर खरीदा था। अलीबाग स्थित विराट की यह संपत्ति भी लाजवाब है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एडवोकेट महेश म्हात्रे ने बताया कि कोहली को यह बंगला इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पसंद है।

महेश म्हात्रे अवास लिविंग अलीबाग एलएलपी के कानूनी सलाहकार हैं। उन्होंने बताया कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी कीं। कोहली ने 36 लाख की स्टांप ड्यूटी भरी है। यहां विराट को 400 स्क्वायर फीट का स्वीमिंग पूल भी मिलेगा। आपको बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। उन्होंने मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को नागपुर और दिल्ली टेस्ट में बुरी तरह हराया था।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के साथ हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भाई ने पूरी प्रक्रिया पूरी की। अलीबाग में कोहली की यह दूसरी संपत्ति है। विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 1 सितंबर 2022 को गिराड गांव में 36,059 वर्ग फुट का आलीशान फार्महाउस 19.24 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस वक्त भी विराट के भाई ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी।