Indian Railway : पटरी पर दौड़ने को तैयार हैं नई Vande Bharat Express, जानें – किस रूट पर चलेगी..

Indian Railway : ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। दरअसल, मुंबई और गुजरात के गांधीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होने वाला है। इस ट्रेन की परिचालन आगामी 30 सितंबर से शुरू होगी शुरू होगी। देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन अपने तेज रफ्तार को लेकर लोगों के बीच चर्चा में है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लॉन्च के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। हालांकि, इसके किराए को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से वहां के लोगों की यात्रा आसान और अधिक सुखद हो जाएगी।

बतादें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब तक सिर्फ दो रूटों पर चल रही है. फिलहाल वंदे भारत की दो ट्रेनें दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच चलती हैं। इस रूट पर कई यात्री सफर करते हैं। वंदे भारत ट्रेन के इस वर्जन का कब से इंतजार था। अब गुजरात और मुंबई के बीच लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि नई ट्रेन के संचालन से पहले रेलवे ने अगस्त महीने में इस ट्रेन का ट्रायल भी किया है।

मुंबई से गांधीनगर के बीच इस ट्रेन की परिचालन शुरुआत होने के बाद अन्य राज्यवासी की भी अपेक्षा बढ़ जाएगी। वहीं सरकार भी देश के कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर योजना बना रही है।