ये है देश की सबसे आलीशान ट्रेनें, जिनकी ठाठ-बाट एकदम अलग, सोने की बर्तनों में खिलाते हैं खाना..

डेस्क : भारतीय रेल अपनी कम किराए के लिए जानी जाती है। इसके माध्यम से यात्री न्यूनतम किराए में लंबे सफर कर लेते हैं। इसमें कई श्रेणी है लेकिन फिर भी सभी के किराए में ज्यादा अंतर नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ट्रेनों के बारे में बताएंगे जो पर्यटन के क्षेत्र में चलाई जाती है।

इन ट्रेनों में सभी सुविधाएं मौजूद होती है। यह ट्रेन रॉयल सुविधाओं से लैस है। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए किराए इतने लगते हैं कि जिससे एक विदेश टूर हो जाए। इन ट्रेनों के सफर का आनंद लेने के लिए भारतीय सहित विदेशी पर्यटक भी आते हैं। तो आइए आपको ऐसे कई ट्रेनों की जानकारी देते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) : यह ट्रेन अपनी सुंदर डिज़ाइन के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति को दर्शाती है। यह शाही ट्रेन नई दिल्ली से राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए गुजरती है। इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को काफी भाती है। इस ट्रेन से इन जगहों की यात्रा के लिए 3,63,300 रुपये किराए लगते हैं।

महाराजा एक्सप्रेस (Maharajas’ Express) : भारतीय रेलवे की महराजा एक्सप्रेस देश की सबसे लग्जरी ट्रेन माना गया है। इस ट्रेन की परिचालन अक्टूबर से अप्रैल के बीच होती है। यह ट्रेन 12 पर्यटन स्थलों से होकर गुजरती है। इन 12 स्थानों में से अधिक स्थान राजस्थान में है। इस ट्रेन के किराए की बात करें तो 4 दिन 3 रातों के लिए 3 लाख के करीब लगते हैं। बतातें चलें कि इस ट्रेन में सोने की परत चढ़ाए गए बर्तनों में खाना परोसा जाता है। वहीं इस ट्रेन सब सुख सुविधा उपलब्ध है।

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (Royal Rajasthan on Wheels) : इस ट्रेन की शुरुआत साल 2009 में कई गई थी। यह ट्रेन राजस्थान के राज घरानों की यात्रा कराती है। इसमें यात्री 7 दिन की यात्रा करते है। इसके किराए की बात करें तो एक व्यक्ति का 48 हजार के करीब है। इसका किराया दूसरे शाही ट्रेनों से कम है।

द गोल्डन चेरियट (THE GOLDEN CHARIOT) : यह लग्जरी ट्रेन दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों की यात्रा कराती है। इसमें कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु और पांडिचेरी राज्यों के लोकप्रिय स्थल शामिल है। इसकी किराये की बात करें तो 7 रातों के लिए प्रति यात्री 1,82,000 रुपये है। इसमें यात्रियों को एक स्पा, रेस्टोरेंट और एक बार की सुविधा मिलती है।