क्या आप जानते हैं पेट्रोल पंप पर Free में मिलती है ये पांच सुविधाएं, जान लीजिए बहुत कम आएगा..

डेस्क : देश में इन दिनों पेट्रोल पंप अपने डीजल- पेट्रोल के बढ़ते कीमत को लेकर काफी सुर्खियों में है। आप भी कई बार पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए होंगे और महंगे तेल को लेकर निराश हो गए होंगे। वहीं क्या आपको पता है कि पेट्रोल पंप पर कई सुविधाएं मुफ्त भी है। इन सुविधाओं के इस्तेमाल पर पेट्रोल पंप आपसे 1 रूपये भी नहीं लेता है। इस पर पेट्रोल भरवाने वाले नागरिकों का पूर्ण अधिकार है। दरअसल जानकारी के अभाव में लोग इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसलिए आज हम आपको इन सुविधाओं से अवगत कराएंगे।

बता दें कि पेट्रोल पंप पर मुफ्त मुफ्त सेवा दिए जाने पर पेट्रोल पंप मालिक इंकार करता है तो उस पर कार्रवाई भी हो सकती है। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द हो सकती है। पेट्रोल पंप नागरिकों को कई सुविधाएं देता है। इन सुविधाओं के अभाव में कोई भी नागरिक पेट्रोल पंप के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के अधिकारी है। इन पांच मुफ्त सुविधाओं का मिलता लाभ मिलता है।

वाहन में निशुल्क भरा जाता है हवा : आपको बता दें कि पेट्रोल पंप पर गाड़ियों के पहियों में हवा भरवाने पर 1 रूपये भी नहीं लिया जाता है। यदि आप किसी दुकान में अपने वाहनों में हवा भरवाने आते हैं तो इसके लिए आपको भुगतान करना पड़ता है। लेकिन पेट्रोल पंप पर यह सुविधा आपको बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।

स्वच्छ पीने का पानी मुफ्त : पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आने वाले सभी नागरिकों को मुफ्त में पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था होती है। यहां पेट्रोल डीजल भरवाने आए लोग बिना किसी भुगतान किए मुफ्त में पानी पी सकते हैं। बता दें कि पेट्रोल पंप पर दिए जाने वाले पानी स्वच्छ होनी चाहिए। यदि पानी अस्वच्छ हो तो पेट्रोल पंप के मालिक पर कार्रवाई हो सकती है।

फस्‍ट एड बाक्‍स की सुविधा उपलब्ध : पेट्रोल पंप पर नागरिकों को फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा भी मुफ्त में दी जाती है। यदि कोई पेट्रोल पंप फर्स्ट एड बॉक्स नहीं रखता है तो उसे चालान भरना पड़ सकता है। फर्स्ट एड बॉक्स नागरिकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यदि किसी वाहन चालक को चोट आई हो इस स्थिति में उसकी प्राथमिक उपचार की जा सके।

फायर सेफ्टी डिवाइस की सुविधा : पेट्रोल पंप आग के मामले में बेहद संवेदनशील एरिया माना जाता है। ऐसे में फायर सेफ्टी डिवाइस बेहद आवश्यक है। यहां आने वाले वाहनों और वाहन मालिक सहित पेट्रोल पंप पर उपस्थित नागरिकों की सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी डिवाइस रखी जाती है। यदि पेट्रोल पंप के आसपास कहीं भी आग लगी हो तो मुफ्त में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

शौचालय की मुफ्त व्यवस्था : शौचालय की आवश्यकता किसी को किसी भी वक्त हो सकती है। ऐसे में किसी लंबे सफर के दौरान यदि आपको शौचालय की जरूरत पड़ती है तो आप अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं। यहां आपको शौचालय का इस्तेमाल करने पर भुक्तान नहीं करना पड़ेगा। वहीं यदि पेट्रोल पंप स्थित शौचालय गंदा पाया जाता है। तो इसके लिए आप पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।