सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

डेस्क : कोरोना काल के चलते कई बॉलीवुड स्टार और उनके परिजन अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। कोरोना महामारी इस वक्त अनेकों लोगों की जान ले चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंगर की मां का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है, बता दे कि वह काफी समय से कोरोना संक्रमण से ग्रसित चल रहीं थी, जिसके चलते उनको कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इलाज के दौरान ही अरिजीत सिंह की मां ने दम तोड़ दिया। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग शोक में डूब गए हैं, बता दें कि अरिजीत सिंह ने अपनी मां के बीमार होने की खबरें 6 मई 2021 को औपचारिक तौर पर दी थी। बता दें कि 20 मई 2021 की सुबह 11:00 बजे अरिजीत सिंह की मां ने आखिरी सांसे ली। वह लंबे समय से ECMO पर चल रही थी, जिसके बाद उनकी हालत क्रिटिकल हो गई। डॉक्टरों ने फिर अनेकों कोशिशें की लेकिन वह अरिजीत सिंह की मां को नहीं बचा पाए। अरिजीत सिंह की मां के लिए “दिल बेचारा” की फेम एक्टर स्वास्तिका मुखर्जी ने भी ब्लड की रिक्वायरमेंट ट्विटर के जरिए साझा की थी।

ट्विटर पर उन्होंने कहा था कि उनको ए-ब्लड की जरूरत है। बता दें कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्यार भरे एवं दर्द को समझाने वाले गानों को गाने में सक्षम है और इसी खूबी के चलते उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए है। साथ ही वह रियलिटी शो फेम गुरुकुल में भी आए थे। बता दें की उनको आशिकी 2 के बाद से पहचान मिली थी। जब से उनको कामयाबी का मुकाम हासिल हुआ, तब से उन्होंने वापस पलट कर नहीं देखा और एक के बाद एक गाने गाए। जिसमें से कबीरा, मस्त मगन, हमदर्द, सुनो ना संगमरमर जैसे गाने शामिल है। अरिजीत सिंह को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।