जन्नत की परी जैसी दिखती हैं Shraddha Kapoor की माँ, कम उम्र में की थी शादी, देखिए – खूबसूरत तस्वीर

Shivangi Kolhapure : अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। शक्ति कपूर ने विलेन से लेकर कॉमेडियन तक का किरदार निभाया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है।लोगों को शक्ति कपूर के लव के बारे में शायद ही पता होगा। ऐसे में आज शक्ति कपूर और उनकी पत्नी के प्रेम कहानी बारे में जानते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोरीमल कॉलेज से शक्ति कपूर ने पढ़ाई की है। शक्ति का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना नाम बिल्कुल पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने इसे बदल लिया। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘किस्मत’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता मुख्य भूमिका में थे।

शक्ति और शिवांगी पहली बार इसी फिल्म के सेट पर मिले थे। बता दें, ये वो दौर था जब दोनों फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे थे। फिल्म ‘किस्मत’ हिट हुई तो दोनों का करियर भी चल पड़ा। फिल्म हिट होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन शिवांगी के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। ऐसे में शक्ति कपूर शिवांगी को अपने साथ ले गए और दोनों ने भागकर साल 1982 में शादी कर ली।

Exit mobile version