Shahid Afridi ने मामा की बेटी से किया था निकाह, शादी के लिए बेलने पड़े थे पापड़

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने खेल प्रदर्शन से दुनिया भर में पहचान बनाई। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक में काफी चर्चा में रहे। अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने मामा की बेटी नादिया से शादी की थी।

शाहिद अफरीदी और नादिया की शादी 22 अक्टूबर 2000 को हुई थी। शाहिद के ममेरी बहन से शादी करने के बाद पाकिस्तान से बाहर रह रहे लोगों ने बहुत कुछ कहा। अब शाहिद और नादिया के 5 बच्चे हैं। इनके अलावा तीन और ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी ही बहन से शादी की है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

अपने ही मामा की बेटी से की शादी : शाहिद अफरीदी की पत्नी नादिया पेशे से डॉक्टर हैं। शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार जब वह अपने घर से निकल रहे थे तो उन्होंने मजाक में अपने पिता से कहा था कि उनके लिए लड़की ढूंढो। अगली बार जब वह लौटा, तो उसके पिता ने उसे बताया कि उसने उसके लिए एक लड़की ढूंढी है। शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने लिए नादिया को चुना है। अफरीदी नादिया को बचपन से जानते थे।

मुस्ताफिजुर रहमान और सामिया परवीन : इसमें सबसे पहला नाम बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का था, जो अपनी कजिन और साइकोलॉजी की छात्रा सामिया परवीन शिमू के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इनकी शादी साल 2019 में मार्च के महीने में हुई थी।

इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर मोसादेक हुसैन ने भी साल 2012 में अपनी कजिन शर्मिन समीरा से शादी की थी। मोसद्देक हुसैन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उस पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप था। इस मामले की वजह से मोसद्देक को भी टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी।

वहीं 1996 में पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी की। लुबना पेशे से डॉक्टर हैं। संयोग से ये वही साल था जब सईद टेस्ट क्रिकेट के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे। अनवर अपनी जिंदगी के खुशियों के पलों का मजा ले ही रहा था कि अचानक 2001 में उसकी बेटी की असामयिक मौत हो गई और उसके बाद वह बुरी तरह टूट गया। यह खिलाड़ी अपने खेल को जारी नहीं रख सका और 2003 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया।