अगर चाहिए ₹36000 की स्कॉलरशिप, तो जल्दी से कर दीजिए रजिस्ट्रेशन..

डेस्क : सरकार ने एक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। यह योजना आतंकी हमला में देश के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए है। इस योजना का लाभ देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे बच्चे उठा सकते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसमें लड़कों को 30,000 और लड़कियों को 36000 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन कर ले लेना आवश्यक है।

योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिकारिक छात्र वेब पोर्टल www.scholarships.gov.in पर जाना होगा। योजना में ढाई सौ लड़कों और लड़कियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में सहूलियत मिल सके।

इन कोर्स के लिए दिया जाएगा स्कॉलरशिप : इस छात्रवृत्ति का लाभ कोर्स कई के छात्र- छात्राओं को दिया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, वेटरनरी, डेंटल, बीबीए, बीसीए, बी फार्मा, बीएससी, नर्सिंग, एमबीए, कृष्ण और एमबीए जैसे कोर्स शामिल है। इसे पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के तहत सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट secywarbmha@nic.in. और www.warb-mha.gov.in पर जा सकते हैं। यहां आपको सभी जानकारी विस्तार में मिल जाएंगे।