Rinku Singh ने करोड़ों भारतीयों का जीता दिल- मैच जीतने के बाद हाथ नहीं विराट कोहली के पैर छुए…

Rinku Singh : IPL के स्टार के तौर पर उभरे रिंकू सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड बनाया। वहीं उनके बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ अच्छे स्वभाव को लेकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 26 अप्रैल के मैच के बाद रिंकू सिंह ने विराट कोहली के प्रति पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं पूरा वाक्या।

रिंकू सिंह के इस जेस्चर के वीडियो और तस्वीरें फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस रिंकू सिंह की तारीफ भी कर रहे हैं, क्योंकि आईपीएल के इस सीजन में सनसनी बनने के बाद भी उनके व्यवहार में जरा भी बदलाव नहीं आया है। रिंकू सिंह बखूबी जानते हैं कि सीनियर्स का सम्मान कैसे किया जाता है।

रिंकू सिंह आईपीएल के इस सीजन में फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुरुआत में ही इन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। ये तब से सुर्खियों में हैं। बुधवार को रिंकू ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों वह इस समय T20 क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी और व्यक्तित्व के धनी माने जा रहे हैं।

18वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने आरसीबी और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लगातार तीन गेंदों में 6, 4, 4 रन बनाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने 10 गेंदों में 18 रन बनाए और केकेआर ने 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 200/5 पोस्ट किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह के प्रदर्शन से विराट कोहली काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा था, ‘आज युवा जो कर रहे हैं, उसे देखकर हैरानी होती है। इस आईपीएल को देखिए, मैं सोच भी नहीं सकता था कि ये युवा क्या कर रहे हैं।”