12 साल बड़े एक्टर के प्यार में पागल थी Rashmika Mandanna, कर ली थी सगाई फिर….

Rashmika Mandanna: आज देश में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों को देखा जाता है। ऑस्कर में भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जलवा रहा। इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकारा हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें से एक नाम रश्मिका मंदाना का है। रश्मिका (Rashmika Mandanna) अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती हैं। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, जो नेशनल क्रश बना दिया है। आज हम इनसे किस्से को जानेंगे जो शायद ही आपको पता भी न हो। तो आइए इनके अफेयर्स के बारे में जानते हैं।

रश्मिका की सगाई रक्षित शेट्टी नाम के शख्स से हुई है। लेकिन, सगाई के बाद दोनों का ये रिश्ता टूट गया। बता दें कि फिल्म 777 चार्ली फेम रक्षित शेट्टी रश्मिका के एक्स बॉयफ्रेंड थे। कहा जाता है कि दोनों के बीच उम्र का भी काफी फासला था। दोनों के बीच 12 साल का अंतर था। रश्मिका ने रक्षित के प्रोडक्शन हाउस के साथ अपनी पहली फिल्म भी शुरू की। दोनों पहली बार फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि कंपैटिबिलिटी इश्यू की वजह से दोनों का रिश्ता टूटा था।

कहा जाता है कि साल 2017 में रश्मिका मंदाना ने खुद रक्षित के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके कुछ समय बाद ही दोनों की सगाई हो गई। लेकिन साल 2018 में इस रिश्ते में खटास आ गई। लाख कोशिशों के बावजूद दोनों का ये रिश्ता दोबारा नहीं बन पाया। फिलहाल रश्मिका मंदाना का नाम बैलमकोंडा साईं श्रीनिवास के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक मंदाना की तरफ से इसकी मंजूरी नहीं मिली है।