Mukesh Khanna ने कहा- “अगर Bihar को बदलना है तो 10 योगी जैसा CM चाहिए…..

Mukesh Khanna: बच्चों के चहेते शक्तिमान और महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के बारे में काफी कुछ कहा। मुकेश खन्ना ने मीडिया को बिहार की बदलाव पर कहा कि बिहार बदलने के लिए 10 योगी की आवश्यकता है। बिहार में अपराध बढ़ने और रोजगार जैसी समस्याओं पर इन्होंने बात किया। इतना ही नहीं सरकार कैसी चुनना चाहिए यह बताते हुए भी नजर आए।

दरअसल, मुकेश खन्ना एक स्कूल फंक्शन में शामिल होने के लिए शेखपुरा जिले के बरबीघा पहुंचे हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह सब कहा। मुकेश खन्ना बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हैं ठीक इसी तरह यहां भी सही सरकार सुनने की उपदेश दे रहे थे। खन्ना ने कहा कि बिहार बिहार के बदलाव के लिए 10 योगी की जरूरत हैं, इसके बाद राज्य सुधरेगा। इसके अलावा हुए फिल्म पठान पर भी अपनी राय रखते दिखें।

मुकेश खन्ना शक्तिमान के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं। खन्ना शक्तिमान फिल्म पर काम कर रहे थे,
जिसे कोविड में रोक दिया गया। वहीं अब शक्तिमान के अलावा यह तीन फिल्मों में दिखने वाले हैं। खन्ना ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में करीब 300 करोड़ रुपए की खर्च है। जिसे बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।