अद्भुत है Bihar का ग्लास ब्रिज, चीन-अमेरिका को भी देता है मात, देखिए खूबसूरत तस्वीरें……

Bihar’s Glass Bridge: बिहार को पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राजगीर में शीशे का खूबसूरत पुल बनाया गया, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह ग्लास ब्रिज चीन में स्थित ग्लास ब्रिज की तर्ज पर है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भारत का यह दूसरा कांच का पुल बिहार के नालंदा जिले में तैयार किया गया है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

ग्लास ब्रिज को देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसे इतनी मजबूती से बनाया गया है कि इस पर एक साथ 40 लोग आसानी से चल सकते हैं। कांच के इस ब्रिज पर चढ़ने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप हवा में चल रहे हों। कांच के बने इस पुल से नीचे देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में हैं और नीचे कोई जमीन नहीं है, ऐसा लगता है कि अब हम नीचे गिरेंगे।

ग्लास ब्रिज की ऊंचाई जमीन से 200 फीट है और यह करीब 6 फीट चौड़ा है। इसे चीन के हांग्जो की तर्ज पर बनाया गया है। दुनिया में कुछ चुनिंदा जगहों पर ही इतने बड़े कांच के पुल हैं। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बनाया गया कांच का यह पुल अपने आप में अनूठा है। चीन और अमेरिका की तरह बिहार के इस कांच के पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 27 मार्च 2021 को किया था। इसके बाद इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।

कांच के इस ब्रिज पर सफर करने के लिए आपको 200 रुपए खर्च करने होंगे। कांच के पुल पर जाने के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये है, जबकि इस पुल पर जाने के लिए 150 रुपये देने होंगे। पूर्वोत्तर भारत का पहला कांच का पुल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में है। राजगीर ग्लास ब्रिज जाने के लिए आपको Rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक करानी होगी।