प्रज्ञा जैन : प्रेग्नेंसी में करती रही UPSC की पढ़ाई, घर और क्लिनिक संभालते हुए IAS बन रच दिया इतिहास..

प्रज्ञा जैन: यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स कई साल की मेहनत और लगन के बाद सफल हो पाते हैं। कुछ कोचिंग तो कुछ सेल्फ स्टडी से ही सफलता हासिल करते हैं। पर कुछ ऐसे भी योद्धा होते हैं जो हजारों मुसीबतों का सामना करके भी IAS का सपना पूरा करते हैं। ऐसी ही एक योद्धा हैं प्रज्ञा जैन है जिन्होंने तमाम मुश्किलें और समय की कमी झेलते हुए भी सिविल अफसर बनने का लक्ष्य हासिल किया।

प्रज्ञा जैन के साथ वे सारी कंडीशंस थी जो सफलता हासिल करने के रास्ते की बाधा मानी जाती हैं। जैसे प्रज्ञा जैन शादीशुदी थी, डॉक्टर होने के नाते क्लीनिक भी संभालती थी और तीसरे अटेम्प्ट के दौरान वे प्रेग्नेंट भी थी। इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच प्रज्ञा जैन ने न केवल परीक्षा दी बल्कि 194वीं रैंक के साथ सफलता भी हासिल की है। UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को इनके संघर्ष और सफलता के मंत्र को जरूर जानने चाहिए

एक इंटरव्यू में डॉ. प्रज्ञा जैन ने अपने बारे में काफी कुछ बताया भी। उनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई छोटे से कस्बे बड़ौत में ही हुई थी, ये एक तहसील है, जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आता है। उनके पिता आयुर्वेदिक के डॉक्टर और मां दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। दोनों पढ़े-लिखे हैं। बस इसी बात का फायदा प्रज्ञा जैन को भी मिला।

प्रज्ञा जैन आगे बताती हैं कि शुरू से ही माता-पिता ने अच्छी शिक्षा पर बहुत ज्यादा जोर दिया था। इसका नतीजा ये रहा कि उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में जिला स्तर पर फर्स्ट रैंक भी हासिल की।