PM Modi ने किया Deoghar Airport का शुभारंभ, CM हेमंत सोरेन बोले- मोदी जी ने पूरा किया सपना..

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर पहुंचे हैं जहां उन्होंने नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट Deoghar Airport और एम्स का लोकार्पण किया। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सबका स्वागत किया और कहा कि ये दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन देवघर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन हो रहा है। किसी भी राज्य के विकास में मार्गों की काफ़ी अहम भूमिका होती है। साहिबगंज में जल मार्ग बनकर तैयार है और इसके लिए पीएम का शुक्रिया।

https://twitter.com/DGHAirport/status/1546800212567814144?s=20&t=c-WNdlVM-DcNoZKKLXlNwg

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट का जो सपना 2010 में देखा गया था, आज उसे पीएम मोदी ने पूरा किया है। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देवघर में अपने संबोधन में कहा कि ये परियोनजाएं भले ही झारखंड से शुरू हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। पूर्वी भारत के विकास को भी ये परियोजनाएं गति देंगी।

राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, पिछले 8 वर्षों से देश इसी पूर्वी भारत के विकास के साथ काम कर रहा है। पीएम ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है।हम सभी को आज देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। आज बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। जिससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, ऊर्जा, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।