अद्भुत! ये 17 वर्षीय युवक को हनुमान जी मानकर पूजा कर रहे है लोग, जानें – पूरा मामला..

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक 17 वर्षीय किशोर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने की वजह जानकर आप शायद दंग रह जायेंगे। दरअसल, ललित के शरीर और चेहरे पर घने बाल उगाए हैं। जिस वजह से ललित सामान्य इंसान से अलग दिखने लगा है। अब तो लोग इसे हनुमान जी और जामवंत से भी तुलना करने लगे हैं। ललित की यह स्थिति काफी पहले से है। लेकिन माता-पिता ने इसे समाज और दुनिया से छुपाए रखा। लेकिन बढ़ती उम्र और समय के साथ ललित लोगों के सामने आ ही गया।

ललित मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नंदलेट गांव का रहने वाला है। इस असाधारण से दिखने वाले किशोर को पहले घर से निकलने में काफी असहज महसूस महसूस होती थी लेकिन गांव वाले जब धीरे-धीरे ललित को समझने लगे तब ये परेशानी दूर हो गई। अब ललित आराम से गांव में घूम सकता है। लेकिन ललित की भी अपनी एक जिंदगी है वह भी आम लड़कों की तरह जीना चाहता है, दिखना चाहता है। स्थानियों की मानें तो यह एक होनहार और पढ़ने में होशियार लड़का है। बीते दिनों इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी जिसके बाद से ये चर्चाओं का विषय बन गया।

ललित आम लड़कों की तरह दिखे इसलिए कई डॉक्टरों से दिखाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद माता – पिता हार कर बैठ गए। लेकिन एक चिराग जली है। दरअसल डॉक्टरों ने अब कहा है कि ललित को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए 21 लाखों रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि ललित के माता-पिता के मन में अब एक आस जगी है। उनका बेटा अब साधारण बालक की तरह दिखेगा। दूसरी और ग्रामीणों का व्यवहार ललित के प्रति अब सामान्य हो गया है जिससे ललित का आत्मविश्वास बढ़ा है और वह खुल कर जी रहा है। वहीं पूरे देश में इसकी चर्चा भी जोरों पर है।