Bank Holiday : दुर्गा पूजा में किस दिन बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी कर दी लिस्ट….

Bank Holiday : इस महीने देश के लगभग सभी राज्यों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। लोग साल भर नवरात्रि का इंतजार करते हैं। अब 15 तारीख से नवरात्रि शुरू हो गई है। इस मौके पर बैंकों की छुट्टियां भी हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन दी जाएंगी। ऐसे में आपके लिए छुट्टी की तारीख जानना जरूरी है। ताकि वित्त संबंधी कार्य बाधित न हो। आरबीआई ने इस संबंध में एक सूची जारी की है, तो आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

दशहरा और दुर्गा पूजा पर बैंक बंद

बतादें कि त्रिपुरा, असम और बंगाल में बैंक 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) के कारण बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 23 अक्टूबर को दशहरा और विजय दशमी के अवसर पर और 24 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

जबकि सिक्किम में बैंक 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के साथ कई अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 28 अक्टूबर, शनिवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

इन कारणों से भी बैंक रहेंगे बंद

त्योहारों के कारण कर्नाटक, ओडिशा, केरल, बंगाल, झारखंड, बंगाल, बिहार, मेघालय, उत्तर प्रदेश में भी बैंकों में 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। इसके अलावा असम में भी बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर कटि बिहू के अवसर पर। बेशक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। आप मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से फंड आदि ट्रांसफर कर सकते हैं।